Skip to main content

नरेंद्र मोदी के बारे में 50+ रोचक तथ्य । 50+ Intresting Facts About Narendra Modi

नरेंद्र मोदी के बारे में 50+ रोचक तथ्य । 50+ Intresting Facts About Narendra Modi


इन्हें कौन नही जानता ? ये तो हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदीजी है। ये हमारे भारत के 14वें प्रधानमंत्री है। तो चलिए इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य पढ़ते है ―

1. मोदीजी का जन्म 17 सितंबर 1950 के दिन गुजरात के वडनगर में हुआ था। इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद और इनकी माता का नाम हीराबेन है।👪नरेंद्र मोदी के  बचपन का नाम नारिया था।

2. मोदीजी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो आज़ादी के बाद पैदा हुए है।

3. नरेंद्र मोदी मोढ-घांची समाज के है।

4.नरेंद्र मोदी मों ब्ला नाम के ब्रांड के पेन🖋️ का इस्तेमाल करते है , जो कि जर्मनी की कंपनी है तथा इसकी कीमत ₹1,30,000 के आसपास है। इस कंपनी की पेन का इस्तेमाल बहुत से नामी हस्तियां जैसे- बराक ओबामा , अमिताभ बच्चन ,  वारेन बफट जैसे लोग भी इसी कंपनी की पेन का प्रयोग करते है। यकीन करना मुश्किल है ना।😨

5. नरेंद्र मोदी जी के कपड़े👕 बिपिन और जितेंद्र चौहान के दुकान पर सिले जाते है , और ये कोई छोटी-मोटी दुकान नही है , इनकी अहमदाबाद में जेड ब्लू नाम की डेढ़ सौ करोड़ की कंपनी है। 1989 के बाद से नरेंद्र मोदी के कपड़े यही पर सिले जाते है।

6. नरेंद्र मोदी जो घड़ी⌚ पहनते है वो स्विट्ज़रलैंड की मशहूर कंपनी मोवाडो की है। इस कंपनी के घड़ी की कीमत 40,000 से 1,90,000 रुपये तक हैं। नरेंद्र मोदी हमेशा उल्टी घड़ी पहनते है क्योंकि वो इसे लकी मानते है।😨

7. नरेंद्र मोदी जी टाइम के बहुत पक्के है वो 5:30 बजे उठ जाते है और सिर्फ 5 घंटे की नींद😴 लेते है। (मैं तो 9 घंटे सोता हूँ)

8. 2014 के लोकसभा इलेक्शन में  सबसे पहले नरेंद्र मोदी जी ने 3D तकनीक का इस्तेमाल कर भाषण दिया था।

9. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नरेंद्र मोदी की कुंडली काफी हद तक बाल गंगाधर तिलक से मिलती है।

10. 1958 में दीपावली🌋 के दिन गुजरात आरएसएस के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने 8 वर्ष के नरेंद्र मोदी को बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी। 

11. नरेंद्र मोदी बचपन में नाटको में भाग लेते थे। ये NCC में भी शामिल थे। 

12. ये बात तो आधे से ज्यादा हिंदुस्तानी को मालूम है कि नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन ने चाय☕ भी बेची है। 1965 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन से गुजर रहे भारतीय सैनिकों को चाय पिलाई थी।

13. बचपन मे एक बार मोदी जी शर्मिष्ठा तालाब से मगरमच्छ🐊 पकड़ कर घर ले आये थे , बाद में माँ के कहने पर वापस छोड़ आये।

14. 18 साल की उम्र में इनकी माँ ने इनकी शादी बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहने वाली जसोदा बेन चमनलाल से कर दी थी। ये बचपन मे साधु संतों से काफी प्रभावित हुए। ये सन्यासी बनने के लिए ये स्कूल की पढ़ाई छोड़कर घर से भाग गए थे। इस दौरान ये पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित कई जगहों में घूमते रहे।

15. भारत मे कई लोगो के विरोध के कारण अमेरिका ने पीएम मोदी को 2004 से 2013 तक वीजा नही दिया था , लेकिन पीएम बनने के बाद अमेरिका ने खुद इन्हें बुलाया।

16. मोदी जी पोस्ट ग्रेजुएट है तथा इन्होंने पोलिटिकल साइंस ले कर M.A किया है।

17. नरेन्द्र मोदी जी जिस विद्यालय में पढ़ाई करते थे उस विद्यालय का नाम है - भागवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल।मोदी विद्यालय में एवरेज स्टूडेंट रहे।

18. RSS जैसी संस्थाओं का 1975 में आपातकाल के दौरान प्रतिबंध लग गया था , उस समय मोदीजी सरदार का भेष बदलकर रहते थे।


19. RSS के प्रचारक दाढ़ी नही रखते , लेकिन मोदी जी रखते है।

20. गुजरात के 13 साल के शासन काल मे नरेंद्र मोदी ने एक भी छुट्टी नही ली। अपना पर्सनल स्टाफ भी 3 की संख्या में रखा।

21. "बेटा कभी रिश्वत मत लेना" ये शब्द उनकी माँ ने तब कहा था जब वे 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

22. मोदी ने अमेरिका में पब्लिक रिलेशन और मैनेजमैंट संबंधित 3 महीने का कोर्स किया था।

23. मोदी जी कोई भी नया काम करने से पहले अपनी माता का आशीर्वाद लेते है।

24. मोदीजी स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने गुजरात में ‘विवेकानंद युवा विकास यात्रा’ निकाली थी। 

25. मोदीजी कभी भी शराब🍾 या सिगरेट🚭 को हाथ भी नही लगाते तथा ये शाकाहारी है।

26. नरेंद्र मोदी 5 भाइयों तथा बहनो में 2 नंबर की संतान हैं।

27. नरेंद्र मोदी ने हिमालय में 2 साल तक साधुओ के साथ रहे , 2 साल बाद ये  हिमालय से लौटे तथा सन्यास जीवन को त्याग दिया।


28. वे बहुत मेहनती तथा ईमानदार RSS कार्यकर्ता थे। वे RSS के बड़े शिविरों के आयोजन में मैनेजमेंट की देख-रेख करते थे। RSS नेताओं का ट्रेन और बस में रिजर्वेशन का जिम्मा भी नरेंद्र मोदी ही उठाते थे।


29. नरेंद्र मोदी जब अहमदाबाद संघ मुख्यालय में रहते थे तब वह के सारे छोटे-मोटे काम जैसे- साफ सफाई , चाय बनाना तथा बुजुर्ग नेताओं के कपड़े धोना , ये सारे काम नरेन्द्र मोदी ही करते थे।


30. मोदीजी जब प्रचारक थे तब इन्हें स्कूटर🛵 चलाना नही आता था , तब शंकर सिंह वाघेला इन्हें अपनी स्कूटर से घुमाया करते थे।


31. मोदीजी ने संघ में कुर्ते की बांह छोटी करवा लीं थी , ताकि वह ज्यादा गंदा न हो, जो वर्तमान में मोदी 
ब्रांड का कुर्ता बन गया है और देशभर में मशहूर है। 

32. मोदीजी अपने आप को एक कवि और लेखक मानते है।


33. उन्होंने गुजराती भाषा में हिंदुत्व से संबंधित कई लेख भी लिखे हैं। 


34.एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि लोगों को आधा गिलास पानी🥛 से भरा नजर आता है, लेकिन मुझे आधा गिलास पानी और आधा हवा से भरा नजर आता है।


35. नरेन्द्र मोदी ने कई देशों की यात्राएं की जिनमें चीन प्रमुख है। उन्होंने चीन के विकास को बहुत करीब से देखा है। 


36. इन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गुजरात का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। अमिताभ बच्चन ने इसके बदले एक पैसा भी नहीं लिया। 

37. बंगाल के सिंगूर में टाटा के नैनो कार🚗 के प्लांट के विरोध के बाद नरेन्द्र मोदी ने टाटा एक मैसेज देकर उन्हें गुजरात प्लांट लगाने के लिए आमंत्रित किया- वेलकम टू गुजरात। 


38. नरेंद्र मोदी पतंगबाजी के शौकीन हैं।


39. नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया में सबसे एक्टिव राजनीतिज्ञ है। फेसबुक तथा ट्विटर में इनके फॉलोवर्स की संख्या करोड़ो में है।


40. मोदीजी ने 31 अगस्त 2012 को वेबकैम के जरिये जनता के सवालों के जवाब दिए , जिसमे सवाल देश से ही नही विदेशो से भी पूछे गए थे।


41. नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 में भी सोशल मीडिया का खूब प्रयोग किया। 


42. 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने एक प्रचार समिति बनाई जिसका नाम सेन्टर फॉर अककॉउंटे गवर्नेन्स है। 


43. लोकसभा की बागडोर संभालने के बाद मोदी को लेकर लोगो मे दिलचस्पी जगी और 2 महीने में इनकी 40 से ज्यादा जीवनियाँ आयी।


44.मोदीजी आज भी अपने भाइयों और बहनों से अलग रहते है।


45. 1987 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की मुख्य धारा में प्रवेश किया। एक वर्ष के भीतर ही उन्हें पार्टी की गुजरात इकाई का महामंत्री नियुक्त किया गया।


46. मोदीजी 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री बन चुके है। इन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनकर 2063 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है।


47. नरेन्द्र मोदी को जितने भी गिफ्ट अथवा अन्य वस्तुए उपहार स्वरुप मिलती है, उनकी यह वर्ष में एक बार बोली लगवा कर बेच देते हैं और इकठ्ठा हुए पैसे को सामाजिक संस्थाओ को दान कर देते है। 


48. भारतीय जनता पार्टी ने अपने इतिहास में लोकसभा में पूर्ण बहुमत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही प्राप्त किया है। 


49. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे केवल चार लोगों को ही ट्विटर पर फॉलो करते है , उनमे से एक नरेंद्र मोदी जी भी है।


50. नरेन्द्र मोदीजी तकनीक से बहुत प्रभावित है , इस बात का अंदाजा डिजिटल इंडिया , बुलेट ट्रेन🚄 , स्मार्ट सिटी आदि जैसे प्रोजेक्ट्स से लगाया जा सकता है , वे भारत को तकनीकी सम्पन्न राष्ट्र के रूप में देेखना चाहते है।


51. 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा दिया गया नारा-"अबकी बार मोदी सरकार " काफी चर्चित रहा।


52. नरेंद्र मोदी के भाइयों के नाम है - प्रह्लाद मोदी , पंकज मोदी , सोमा मोदी और अमित मोदी।


53. 31 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति स्टेचू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया।

रोचक तथ्य Part-1 रोचक तथ्य Part -2




ऐसे ही और भी रोचक बातें जानकारी तथा ज्ञान की बाते जानने के लिए हमे सब्सक्राइब करे , और अगर यह पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक , शेयर एंड कमेंट करे।
                                          धन्यवाद।



आने वाले समय मे इस पर आपको रोचक तथ्यों के अलावा सुविचार , क्वाट्स , चुटकुले और टेक से जुड़े और भी कई मज़ेदार जानकारिया , टिप्स एंड ट्रिक्स मिलेंगी। प्लीज सपोर्ट

Comments

Popular Posts

इंटरनेट की 5 सबसे धाँसू वेबसाइट्स जिन्हें देखकर आप गदगद हो जाएंगे । You Will Be Grateful To See The 5 Most Ruthless Websites On The Internet ।

इंटरनेट की 5 सबसे धाँसू वेबसाइट्स जिन्हें देखकर आप गदगद हो जाएंगे । You Will Be Grateful To See The 5 Most Ruthless Websites On The Internet । तो आज मैं दोस्तो आपलोगो के लिए 5 सबसे धांसू वेबसाइट्स ले कर आया हूँ और मैं जल्द ही इसका पार्ट 2 भी लाऊंगा तो चलिए दोस्तों वक़्त जाया ना करते हुए शुरू करते है- 1. The Faces Of Facebook अगर आप एक फेसबुक यूजर है तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत ही मज़ेदार साबित होने वाली है, इस वेबसाइट की मदद से आप बहुत सारे फेसबुक यूजर्स के चेहरे देख सकते है। इस पर करीब 1.2 बिलियन (पोस्ट लिखने तक) फेसबुक यूजर्स के प्रोफाइल पिक सेव है यह वेबसाइट हर सेकंड अपडेट होती रहती है आप अपना फेसबुक आईडी लॉगिन कर अपना और अपने दोस्तों का प्रोफाइल पिक देख सकते है। इतना ही नही इससे आप फेसबुक से जुड़े कई जानकारी ले सकते है जैसे- हर दिन कितने फेसबुक एकाउंट डीएक्टिवेट और डिलीट किये जा रहे है , कितने एकाउंट बन रहे है। 2. FireEye Cyber Threat Map जैसा कि नाम से लग रहा है यह वेबसाइट हैकिंग से रिलेटेड है आज दुनिया मे हैकर किसी न किसी के सिस्टम को हैक करने की कोशिश करते रहते

भारत के बारे में मज़ेदार रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे !

          भारत के बारे में मज़ेदार रोचक तथ्य  जो आपको हैरान कर देंगे                               1. भारत ने ही सबसे पहले चाँद पर पानी की खोज की था। 2.  आज से 10 लाख साल पूर्व भारत भी एक द्वीप हुआ करता था। 3.  वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना शहर हैं , जहाँ आज भी लोग रहते है। 4.  दुनिया मे कम देशो के पास ही घुुुड़सवार सेना है , जिनमे से एक भारत भी है। 5. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया मे सबसे  ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर आता है। 6. भारत के श्रीनगर में एक तैरता हुआ डाकखाना है , जिसका उदघाटन 2011 में किया गया था। 7. भारत ने अब तक हुए सारे कबड्डी के वर्ल्ड कप जीते है। 8. भारत मे ही विश्व सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है , जो समुद्र तल से 2444 मीटर ऊंचा है , जिसे 1893 में बनाया गया था। 9.   भारत के द्वारा छोड़ा गया पहला रॉकेट सायकिल पर लाया गया था और पहला उपग्रह(satellite) बैलगाडी में ले जाया गया था। 10.   कुम्भ मेला इतना बड़ा होता है की इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। 11. भारत विश्व का सबसे बड़

स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रीय युवा दिवस स्पेशल : स्वामी विवेकानंद के बारे में चौंका देने वाले 30 रोचक तथ्य | Swami Vivekananda and National Youth Day Special: 30 Interesting Facts About Swami Vivekananda |

स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रीय युवा दिवस स्पेशल : स्वामी विवेकानंद के बारे में चौंका देने वाले 30 रोचक तथ्य | Swami Vivekananda and National Youth Day Special: 30 Interesting Facts About Swami Vivekananda  स्वामी विवेकानंद वेदान्त के प्रख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु और सन्यासी थे। इन्होंने अमेरिका में स्थित शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की और से सनातन (हिन्दू) धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत मे विवेकानंद को एक देशभक्त संत के रूप में माना जाता है , और इनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या आपको इनके बारे में जानकारी है ? अगर नही तो चलिए दोस्तो स्टार्ट करते है- 1. स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में एक कुलीन बंगाली परिवार में हुआ था। 2. इनके पिता श्री विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाइकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे , तथा इनकी माता श्रीमती भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थी। 3. इनके दादा दुर्गाचरण दत्त संस्कृत और फ़ारसी के विद्वान थे। 4. इनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। असल मे पहले