Skip to main content

शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Intresting Facts About Planet Venus

शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Intresting Facts About Planet Venus


आज हम बात करने वाले है पृथ्वी की बहन , सौरमंडल का सबसे गर्म  और सूर्य की दूरी अनुसार दूसरा नंबर पे रहने वाले ग्रह के बारे में , जी हां आज हम बात करने वाले है  शुक्र ग्रह के बारे में , तो चलिए दोस्तो वक़्त जाया न करते हुए शुरू करते है-

1. तो दोस्तो जैसा कि मैंने ऊपर आपको बताया कि शुक्र ग्रह सूर्य से दूरी अनुसार दूसरे नम्बर का ग्रह है , जो कि सूर्य से लगभग 108.2 मिलियन किमी है।

2. शुक्र ग्रह को सूर्य के चारों ओर एक चक्कर काटने में 225 दिन लगते है और अपने धूरी पर एक चक्कर पूरा काटने में पृथ्वी के 243 दिन लगते है , जो कि सौरमंडल में मौजूदा सभी ग्रहों में सबसे अधिक है। इसलिए शुक्र ग्रह पर एक दिन एक साल से भी बड़ा होता है।

3. शुक्र ग्रह करिब 4.50 अरब (साढ़े चार अरब ) साल पुराना है।

4. शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन कहा जाता क्योंकि सौरमंडल में किसी अन्य ग्रह की अपेक्षा पृथ्वी के साथ सबसे अधिक कक्षा , आकार और संरचना शुक्र ग्रह के साथ मिलती है।

5. हमारे सौरमंडल में शुक्र और अरुण ग्रह को छोड़कर सारे ग्रह Anti-Clockwise सूर्य के चक्कर काटते हैं।

6. शुक्र ग्रह का अपना कोई भी उपग्रह या छल्ला नही है।

7. अगर पृथ्वी पर आपका वजन 50 किलो है , तो शुक्र पर आपका वजन 40 किलो होगा।

8. शुक्र ग्रह उन 5 ग्रहों मर से एक है जिन्हें आप बिना किसी टेलिसकोप के नंगी आंखों से देख सकते है।

9. शुक्र ग्रह पर सौरमंडल में किसी अन्य ग्रह से अधिक 1600 ज्वालामुखी है।

10. एक 16 इंच का पिज़्ज़ा शुक्र ग्रह पर 7 सेकंड में पक जाएगा ! इतनी गर्म है इसकी सतह।

11. शुक्र ग्रह में 'Sulphuric Acid' से बने बादलो के कारण इसका रंग हल्का पीला दिखाई पड़ता है।

12.शुक्र ग्रह का नाम प्यार ओर सुंदरता की प्रतीक रोमन देवता ' Venus' के नाम पर रखा गया है , शुक्र एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी महिला के नाम पर रखा गया है।

13. आज तक शुक्र ग्रह पर मानव द्वारा निर्मित कोई भी वस्तु 127 मिनट से ज्यादा नही चल पाया है।

14. शुक्र ग्रह पर चलना मतलब समुद्र के नीचे 1000 किमी के नीचे चलने जैसा है , क्योंकि वहा का वायुदाब पृथ्वी के वायुदाब के 90 गुणा ज्यादा होता है।

15. शुक्र ग्रह पर हवा की रफ्तार 725 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है , धरती पर आजतक इतनी रफ्तार वाला बवंडर कभी नहीं आया है।

16. शुक्र ग्रह में 96.5% कार्बोनडाइऑक्साइड की मात्रा है इसलिए इसका तापमान दिन तथा रात में 462℃ है , इसी कारण यह सौरमंडल का सबसे चमकदार और गर्म ग्रह है।

17. सोवियत संघ ने शुक्र ग्रह पर 1970 में एक  स्पेसक्राफ्ट छोड़ा था , जो कि पृथ्वी को छोड़कर किसी अन्य ग्रह में सफलतापूर्वक उतारा गया पहला स्पेसक्राफ्ट था।

18. शुक्र ग्रह को 'सुबह का तारा या शाम का तारा और भोर का तारा' भी कहा जाता है।

19. शुक्र ग्रह के हिसाब से शुक्र ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में  1.92 शुक्र सौर दिवस लगता है।



ऐसे ही मज़ेदार तथा हैरान कर देने वाले रोचक तथ्यों को पढ़ने के लिए हमे फॉलो करें तथा इसे अपने तक ही सीमित न रखे इसे अपने अपने दोस्तों से साझा(share) करे ।
       धन्यवाद ।




आने वाले समय मे इस पर आपको रोचक तथ्यों के अलावा सुविचार , क्वाट्स , चुटकुले और टेक से जुड़े और भी कई मज़ेदार जानकारिया , टिप्स एंड ट्रिक्स मिलेंगी। प्लीज सपोर्ट।




Comments

Post a Comment