Skip to main content

दीपावली (दीवाली) से जुड़े कुछ होश उड़ा देने वाले रोचक तथ्य और इसके कारण। Interesting facts that make some sensual connections to Deepawali (Diwali)

दीपावली (दीवाली) से जुड़े कुछ होश उड़ा देने वाले रोचक तथ्य तथा इसके कारण ।  Interesting facts that make some sensual connections to Deepawali (Diwali)⚡🔥🎆🌋🌟🇮🇳🇮🇳🇮🇳


भारत को त्योहारो का देश है इन्ही में से एक है दीपवाली। यह हिन्दुओ का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। दीपावली 
का संधि विछेद है - दीप+अवली= दीपावली अर्थात दीपों का उत्सव इसलिए इसे दीपोत्सव भी कहते है। इस दीपावली का अर्थ है जलते दियों की कतार। तो हम दीपावली के शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ करते है-

1. दीपावली हर साल हिन्दू कैलेंडर की कार्तिक मास की 15 तारीख को मनाई जाती है। इस बार यह 7 नवंबर को मनाई जाएगी।

2. दीवाली का त्यौहार 5 दिन तक चलता है पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दीवाली, तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा, चौथे दिन गोवर्धन पूजा, पांचवे दिन भाई दूज मनाई जाती है।

3. दीवाली पर करीब करीब 5000 करोड़ के पटाखे जलाये जाते है।

4. दीवाली में भारत समेत फिजी, सिंगापुर, मलेशिया, मौरिशश, म्यांमार, श्रीलंका, नेपाल और पाकिस्तान  जैसे देशों में भी सरकरी छुटियाँ रहती है।

5. सिख धर्म के लोग भी दीवाली को महत्व देते है क्योंकि इसी दिन उनके दसवे गुरु हरगोविंद जी तथा 52 दूसरे राजा मुगल शासक शाहजहाँ के गिरफ्त से आज़ाद हुए थे, और तो और इसी दिन 1577 को स्वर्ण मंदिर बन कर तैयार हुआ था, वे इसे 'बंदी छोड़' दिवस के रूप में मनाते है

6. दीवाली की रात जैन धर्म के लोग महावीर जी की मोक्ष प्राप्ति करने के अवसर दीवाली मानते है।

7. शरद ऋतु को ही दीवाली मनाई जाती है।

8.हिन्दू धर्म के लोग दीवाली को यम तथा नचिकेता की कथा से भी जोड़ते है।

9. दीवली को अंधकार पर प्रकाश तथा अज्ञान पर ज्ञान की जीत पर मनाया जाता है।

10. दीवाली हिन्दुओ के साथ-साथ सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मानते है।

11. पश्चिमी देशो में जितनी खरीदारी क्रिसमस के मौके पर होती है उससे कई ज्यादा खरीदारी दीवाली में भारत में होती हैै।

12. मलेशिया के लोग दीवाली को 'हरी दीवाली ' के रूप में मनाते है।

13. दीपावली का ग्रीटिंग है- शुभ दीपावली , जिसका मतलब है आपकी दीवाली शुभ हो। (शुभ दीवाली)

14.दीवाली को भारत के कुछ हिस्सों में नए साल की खुशी में भी मनाया जाता है।

17. अनार नाम के पटाखे को दीवाली में पटाखे जलाते वक़्त लगने वाले चोटो में 65% का दोषी पाया गया है।

18. दीवाली उत्सव कब से मनाया जा रहा है इसका कोई भी लिखित प्रमाण नही है।

18. दीवाली में रंगीन पाउडर का प्रयोग कर रंगोली बनाना बहुत ही प्रसिद्ध है।

20. दीवाली का उद्देश्य है- "तमसो मा ज्योतिर्गमय" अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर जाइये।

21. इसे अलग-अलग भाषा मे अलग-अलग नामो से जाना जाता है जैसे- उड़िया, असमी, कन्नड़, मलयालम तमिल और तेलुगु में दीपावली, बंगाली में दीपबोली, नेपाली में तिहार, सिंधी में दियारी, मारवाड़ी, पंजाबी, कोंकणी, मराठी, हिंंदी तथा गुजराती में दिवाली तथा मारवाड़ी में दियाली ।

22. दीवाली का नाम संस्कृत के पद्म पुराण तथा स्कन्द पुराण नामक ग्रंथ में भी मिलता है।

23. 2003 में दीवाली को वाइट हाउस में पहली बार मनाया गया और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश ने इसे संयुक्त राष्ट्र अमेरिका कांग्रेस द्वारा 2007 में आधिकारिक दर्जा दिया गया, और तो और बराक ओबामा 2009 में वाइट होउस पर व्यक्तिगत रूप से दीवाली मनाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

दीवाली मनाने के अनेक कारण

अब में आपको दीवाली के पीछे के कारण बताने जा रहा हूँ–
हिन्दू धर्म

रामायण :- प्राचीन ग्रंथ रामायण के अनुसार जब श्रीराम अपनी पत्नी सीता माता और भाई लक्ष्मण के साथ रावण का वध कर और 14 वर्ष का वनवास काट कर वापस अयोध्या लौटे तो उस समय अमावस्या की रात को चारों और अंधेरा था जिस कारण अयोध्यावासियों ने उनके सम्मान में दिये जलाकर रोशनी करके उनका स्वागत किया। तभी से हर बार दीवाली मनाई जाती है।

महाभारत :- प्राचीन हिन्दू महाकाव्य महाभारत के अनुसार दीपावली के दिन पांडव 12 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञात वास काट कर वापस लौटे थे इसलिए हम इनके वापसी के प्रतीक के रूप में हर साल दीपावली मानते है।

माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश और कुबेरजी :- कुछ लोग इसे माता लक्ष्मी से भी जोड़ते है। दीवाली का पांच दिवसीय महोत्सव देवताओ और राक्षसों द्वारा दूध के लौकिक सागर के मंथन से पैदा हुई लक्ष्मी के जन्म दिन से शुरू होता है। दीवाली की रात को ही लक्ष्मी जी ने भगवान विष्णु जी को अपने पति के रूप में चुना और उनसे विवाह किया। लक्ष्मी जी के साथ-साथ लोग भगवान गणेश की भी पूजा करते है, इन्ही के साथ ज्ञान की देवी सरस्वती जी की भी पूजा की जाती है तथा धन प्रबंधक कुबेरजी की भी पूजा इसी दिन की जाती है।

भगवान विष्णु:- कुछ लोग इस दिन को भगवान विष्णु के वैकुंठ में वापस लौटने के प्रतीक के रूप में मनाते है।

काली माता :- उड़ीसा, बंगाल और झारखंड के लोग इस दिन काली माता की पूजा करते है


भगवान कृष्ण :- एक पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन श्रीकृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था जिससे वहाँ के लोगो ने खुश होकर घी के दीपक जलाएं।
जैन धर्म 

महावीरजी :- जैन लोगो के अनुसार इसी दिन महावीर जी को मोक्ष की प्राप्त्ति हुुुई 

सिख धर्म

स्वर्ण मंदिर :- दीपावली के दिन 1577 को स्वर्ण मंदिर बन कर तैयार हुआ था

गुरु हरगोविंदजी :- दीपावली के दिन ही 1619 को सिखों के छठे गुरु हरगोविंदजी तथा 52 दुुसरेे राजा मुगल शासक शाहजहाँ से अज़ाद हुए थे।

आप सभी सभी को मेरी तरफ से शुभ दीपावली।

रोचक तथ्य Part-1 रोचक तथ्य Part -2


ऐसे ही और भी रोचक बातें जानकारी तथा ज्ञान की बाते जानने के लिए हमे सब्सक्राइब करे , और अगर यह पोस्ट अच्छी लगी तो लाइक, शेयर एंड कमेंट करे।
                                         धन्यवाद।



आने वाले समय मे इस पर आपको रोचक तथ्यों के अलावा सुविचार , क्वाट्स , चुटकुले और टेक से जुड़े और भी कई मज़ेदार जानकारिया , टिप्स एंड ट्रिक्स मिलेंगी। प्लीज सपोर्ट


Comments

Post a Comment

Popular Posts

इंटरनेट की 5 सबसे धाँसू वेबसाइट्स जिन्हें देखकर आप गदगद हो जाएंगे । You Will Be Grateful To See The 5 Most Ruthless Websites On The Internet ।

इंटरनेट की 5 सबसे धाँसू वेबसाइट्स जिन्हें देखकर आप गदगद हो जाएंगे । You Will Be Grateful To See The 5 Most Ruthless Websites On The Internet । तो आज मैं दोस्तो आपलोगो के लिए 5 सबसे धांसू वेबसाइट्स ले कर आया हूँ और मैं जल्द ही इसका पार्ट 2 भी लाऊंगा तो चलिए दोस्तों वक़्त जाया ना करते हुए शुरू करते है- 1. The Faces Of Facebook अगर आप एक फेसबुक यूजर है तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत ही मज़ेदार साबित होने वाली है, इस वेबसाइट की मदद से आप बहुत सारे फेसबुक यूजर्स के चेहरे देख सकते है। इस पर करीब 1.2 बिलियन (पोस्ट लिखने तक) फेसबुक यूजर्स के प्रोफाइल पिक सेव है यह वेबसाइट हर सेकंड अपडेट होती रहती है आप अपना फेसबुक आईडी लॉगिन कर अपना और अपने दोस्तों का प्रोफाइल पिक देख सकते है। इतना ही नही इससे आप फेसबुक से जुड़े कई जानकारी ले सकते है जैसे- हर दिन कितने फेसबुक एकाउंट डीएक्टिवेट और डिलीट किये जा रहे है , कितने एकाउंट बन रहे है। 2. FireEye Cyber Threat Map जैसा कि नाम से लग रहा है यह वेबसाइट हैकिंग से रिलेटेड है आज दुनिया मे हैकर किसी न किसी के सिस्टम को हैक करने की कोशिश करते रहते

भारत के बारे में मज़ेदार रोचक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे !

          भारत के बारे में मज़ेदार रोचक तथ्य  जो आपको हैरान कर देंगे                               1. भारत ने ही सबसे पहले चाँद पर पानी की खोज की था। 2.  आज से 10 लाख साल पूर्व भारत भी एक द्वीप हुआ करता था। 3.  वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना शहर हैं , जहाँ आज भी लोग रहते है। 4.  दुनिया मे कम देशो के पास ही घुुुड़सवार सेना है , जिनमे से एक भारत भी है। 5. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया मे सबसे  ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर आता है। 6. भारत के श्रीनगर में एक तैरता हुआ डाकखाना है , जिसका उदघाटन 2011 में किया गया था। 7. भारत ने अब तक हुए सारे कबड्डी के वर्ल्ड कप जीते है। 8. भारत मे ही विश्व सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है , जो समुद्र तल से 2444 मीटर ऊंचा है , जिसे 1893 में बनाया गया था। 9.   भारत के द्वारा छोड़ा गया पहला रॉकेट सायकिल पर लाया गया था और पहला उपग्रह(satellite) बैलगाडी में ले जाया गया था। 10.   कुम्भ मेला इतना बड़ा होता है की इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। 11. भारत विश्व का सबसे बड़

स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रीय युवा दिवस स्पेशल : स्वामी विवेकानंद के बारे में चौंका देने वाले 30 रोचक तथ्य | Swami Vivekananda and National Youth Day Special: 30 Interesting Facts About Swami Vivekananda |

स्वामी विवेकानंद और राष्ट्रीय युवा दिवस स्पेशल : स्वामी विवेकानंद के बारे में चौंका देने वाले 30 रोचक तथ्य | Swami Vivekananda and National Youth Day Special: 30 Interesting Facts About Swami Vivekananda  स्वामी विवेकानंद वेदान्त के प्रख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु और सन्यासी थे। इन्होंने अमेरिका में स्थित शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की और से सनातन (हिन्दू) धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत मे विवेकानंद को एक देशभक्त संत के रूप में माना जाता है , और इनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या आपको इनके बारे में जानकारी है ? अगर नही तो चलिए दोस्तो स्टार्ट करते है- 1. स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में एक कुलीन बंगाली परिवार में हुआ था। 2. इनके पिता श्री विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाइकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे , तथा इनकी माता श्रीमती भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थी। 3. इनके दादा दुर्गाचरण दत्त संस्कृत और फ़ारसी के विद्वान थे। 4. इनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। असल मे पहले